बाबा बेलखरनाथ धाम द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के मजबूत दावेदार बने विवेक कुमार मिश्र
प्रतापगढ़ - जनपद के बाबा बेलखरनाथ धाम द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विवेक कुमार मिश्र इन दिनों क्षेत्र में खासा चर्चा में हैं। सुरेमऊ, पट्टी प्रतापगढ़ निवासी विवेक कुमार मिश्र एक युवा, जुझारू और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। विवेक कुमार मिश्र लंबे समय से एक संस्था का संचालन कर रहे है। और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते आए हैं।
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं। क्षेत्र की जनता से उनका सीधा जुड़ाव है और हर वर्ग के लोगों से उनका मजबूत संवाद बना हुआ है। ग्रामीण विकास, युवाओं को रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर विवेक कुमार मिश्र का स्पष्ट विजन है।वे कहते हैं कि अगर जनता ने हमें मौका दिया, तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में उनके समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं
और लोग उन्हें एक ईमानदार, कर्मठ और संघर्षशील नेता के रूप में देख रहे हैं। आगामी पंचायत चुनाव में विवेक कुमार मिश्र की दावेदारी क्षेत्र में मजबूत मानी जा रही है और राजनीतिक गलियारों में भी उनकी चर्चा तेज हो गई है।
क्षेत्र वासियों का सहयोग और साथ उनको यह विश्वास दिलाता है।कि उनकी कार्यशैली जनता को कभी अच्छी लग रही है। जिससे उनको अपने कार्यों के प्रति पूरे मन से अपने प्रचार प्रसार में लगे रहे हैं।
वे मानते हैं कि जनसेवा केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुँचाना, मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।
उनकी सोच स्पष्ट है — पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाना।
वे आप सभी से अपील करते हैं कि अपने आशीर्वाद और समर्थन से उन्हें और अधिक सेवा करने का अवसर प्रदान करें, ताकि मिलकर एक मजबूत, विकसित और समृद्ध क्षेत्र का निर्माण किया जा सके।
🙏 आपका सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।








किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए यहां पर अपनी राय या टिप्पणी करें।