बारिश के बाद भी दिल्ली को प्रदूषण से नहीं मिली राहत, AQI 'गंभीर' श्रेणी में बरकरार
personश्री राधे कृष्ण युवा दल सेना
Monday, December 23, 2024
0
share
दिल्ली में आज सोमवार को हुई बारिश के बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत AQI 406 रहा. सुबह के समय AQI 'बहुत खराब' श्रेणी के उच्च स्तर तक सुधर गया था, लेकिन दोपहर होते-होते यह फिर से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया. बारिश के बाद भी नहीं सुधरे दिल्ली में प्रदूषण के हालात आमतौर पर बारिश प्रदूषकों की सफाई कर वायु की गुणवत्ता में सुधार करती है, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ. इसके पीछे की वजह हवा की अपेक्षाकृत कम रफ्तार और बहुत हल्की बारिश बताया जा रहा है, जो प्रदूषकों को पूरी तरह धो नहीं पाई. इसके अलावा बादल भी आसमान पर लगातार छाए रहे, जिसने भी अपनी भूमिका निभाई. दिन का तापमान कम रहा और बादलों की चादर ने प्रदूषकों को ऊपर आसमान की ओर फैलने नहीं दिया. नतीजा वातावरण में जहरीले कण बने रहे.
किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए यहां पर अपनी राय या टिप्पणी करें।